Showing posts with label CBSE Exams 2021: सीबीएसई 10वीं हिंदी व 12वीं अंग्रेजी में दो खंडों में प्रश्न होंगे. Show all posts
Showing posts with label CBSE Exams 2021: सीबीएसई 10वीं हिंदी व 12वीं अंग्रेजी में दो खंडों में प्रश्न होंगे. Show all posts

Sunday, November 8, 2020

CBSE Exams 2021: सीबीएसई 10वीं हिंदी व 12वीं अंग्रेजी में दो खंडों में प्रश्न होंगे

sbj Classes

 सीबीएसई के 10वीं के हिंदी विषय में दो खंड में प्रश्न रहेंगे। खंड एक में केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खंड दो में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र का यही प्रारूप 12वीं के इंगलिश विषय में भी रहेगा। अभी तक हिंदी में चार खंड और इंगलिश में भी तीन खंड में प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन बोर्ड ने 2021 की परीक्षा के लिए यह बदलाव किया है। हिंदी के खंड एक में 40 और खंड दो में 40 अंक के सवाल रहेंगे। 



इसके अलावा 12वीं जीवविज्ञान में पांच की जगह चार भागों में बांटा गया है। साथ में प्रश्नों की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 कर दी गयी है। मनोविज्ञान में इस साल वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या 17 से बढ़ाकर 21 कर दी गयी है। कला संकाय के कई विषयों में प्रश्न पत्र की संख्या घटाई गयी है। 12वीं बोर्ड में इस बार मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न 18 की जगह 15 रहेंगे, जवाब केवल 14 प्रश्नों का देना है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि बदलाव की जानकारी सैंपल पेपर से दे दी गयी है।